उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना | UP Mahila Samarthya Yojana | Uttar Pradesh Mahil Samarthya Scheme Apply | महिला सामर्थ्य योजना ऑनलाइन आवेदन
दोस्तों उत्तर प्रदेश की सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए और उनके कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई हैं और इसी तरह यूपी की सरकार एक और नई योजना लेकर आई है। इस योजना का नाम उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना है। इस योजना को महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं का जीवन बेहतर बन सकेगा और वह अपने आप को सशक्त महसूस करेंगी।
दोस्तों आज हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको UP Mahila Samarthya Yojana से संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे। आपको बताएंगे कि इस योजना से महिलाओं को क्या लाभ मिलेंगे? इस योजना की क्या विशेषताएं हैं? और इस योजना के तहत यदि आप आवेदन करना चाहे तो इसके लिए आपको कौन-कौन से दस्तावेजों का प्रयोग करना होगा, इसकी पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहिए।

Table of Contents
उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना 2021
दोस्तों UP Mahila Samarthya Yojana के द्वारा Uttar Pradesh की सभी महिलाओं को रोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा और उन्हें स्थानीय संसाधनों के आधार पर होम एंड कॉटेज उद्योगों से जोड़ा जाएगा और उनके जीवन को बेहतर बनाया जाएगा। दोस्तों इस scheme के माध्यम से महिलाओं को अपनी उपज बेचने के लिए सरकार के माध्यम से एक बाजार भी प्राप्त होगा। इस बाजार में महिलाएं अपने द्वारा उपज की गई चीजों को बेच सकेंगी इसीलिए इस scheme का नाम उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना है।
इस योजना की घोषणा हमारे राज्य के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने की है और इस योजना की घोषणा बजट घोषित करने के दौरान की गई है। इस योजना को 22 फरवरी 2021 से संचालित किया जा रहा है। दोस्तों यह इस वर्ष की सबसे महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार ने 200 करोड़ रुपए बजट बनाया है।
दोस्तों उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना महिलाओं के लिए सशक्तिकरण और कल्याण हेतु एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना सिद्ध होगी। उत्तर प्रदेश की महिलाएं इस योजना में सम्मिलित होकर अपना रोजगार प्राप्त कर सकेंगी और अब अपनी उपज को भी सरकार द्वारा दिए गए बाजार में बेच सकेंगी। इस योजना का सफल कार्यान्वयन हो सके इसके लिए उत्तर प्रदेश की सरकार ने 2 स्तरीय कमेटी गठित की है। इसके तेहत एक कमेटी जिला स्तर पर कार्य करेगी और एक कमेटी राज्य स्तर पर कार्य करेगी।
UP Mahila Samarthya Yojana
योजना | यूपी महिला सामर्थ्य योजना |
योजना किसके द्वारा लांच किया गया | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा |
स्कीम के लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | उत्तर प्रदेश के महिलाओं को रोजगार के लिए प्रोत्साहन देना |
ऑफिसियल वेबसाइट | जल्द लॉन्च किया जायेगा |
लॉन्च साल | 2021 |
उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना की जरूरत
उत्तर प्रदेश राज्य में करीब 9000000 सूक्ष्म और छोटे और मध्यम उद्योग है और इन उद्योगों में 80 लाख से ज्यादा बहुत छोटी इकाइयां स्थापित की गई है। दोस्तों इनमें होम कोरटेज उद्योगों को चलाया जा रहा है और इन उद्योगों में महिलाओं के माध्यम से संचालित किए जाने वाले कई बिजनेस है जो एक बहुत ही महत्वपूर्ण इकाई बने हुए हैं। दोस्तों इसी बात को देखते हुए और महिलाओं की सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए सरकार ने उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना की शुरुआत की है।
कृपया यह भी पढ़ें:- यूपी फ्री लैपटॉप योजना
इस योजना के माध्यम से महिलाओं के माध्यम से चलाए जा रहे बिजनेस की बढ़ोतरी की जा सकेगी और सरकार के माध्यम से महिलाओं को कई प्रकार की सुविधाएं प्राप्त हो सकेगी। इस योजना के तहत महिलाओं को सुविधा प्रदान करने के लिए कई सुविधा केंद्र खोले जाएंगे। इन सभी सुविधा केंद्रों पर महिलाओं को पैकेजिंग और लेबलिंग बारकोडिंग आदि महत्वपूर्ण सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी।
महिला सामर्थ्य योजना के उद्देश्य
उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना 2021 का सबसे अच्छा उद्देश्य यह है कि यह योजना महिलाओं के विकास और उनके सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से जो महिलाएं बिजनेस करती है उन महिलाओं को उस बिजनेस में आगे तक ले कर जाना इस योजना का लक्ष्य है। महिलाओं को रोजगार के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से बहुत मजबूत बन सकेंगी और आत्मनिर्भर बन सकेंगी और औद्योगिक क्षेत्र में भी महिलाओं को जानकारी होगी और इससे उद्योग जगत का भी विकास होगा।
उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना का कार्यान्वयन
दोस्तों इस योजना में सबसे पहले चरण में 200 विकास खंडों में महिला सामर्थ्य सुविधा केंद्र बनाए जाएंगे। इन केंद्रों पर महिलाओं को ट्रेनिंग, सामर्थ्य उत्पादन और प्रसंस्करण, तकनीकी अनुसंधान और विकास, पैकेजिंग, लेवलिंग, बारकोडिंग सुविधा जैसी समस्त सुविधाएं दिलवाई जाएँगी। प्रत्येक सुविधा केंद्र पर जो भी खर्चा होगा उसका 90% विभाग उत्तर प्रदेश की सरकार के माध्यम से उठाया जाएगा।
उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना के तहत राज्य और जिले दोनों स्तरों पर दो स्तरीय कमेटी का गठन कर दिया जाएगा और एक कमेटी जिले स्तर पर कार्य करेगी और दूसरी कमेटी राज्य स्तर पर कार्य करेगी। इससे महिलाओं को सुविधा प्राप्त होगी। महिलाएं अपनी बात आसानी से सरकार तक पहुंचा पाएंगे और महिलाओं को काफी सारी सुविधाएं मिलेंगी। इस योजना के माध्यम से महिलाएं अपना बिजनेस करने के लिए प्रोत्साहित होंगी और उनको जो भी हेल्प चाहिए उत्तर प्रदेश की सरकार उन तक वह सहायता पहुचाने का प्रयत्न करेगी और साथ ही महिलाओं को मोटिवेट करेगी। इसके लिए महिलाओं को महिला समूह और संगठनों को इसकी कमान सौंप दी जाएगी ।
महिला समृद्धि योजना 2021 के तहत उत्तर प्रदेश की सभी महिलाओं को बिजनेस के लिए बढ़ावा देने हेतु सामर्थ्य जागरूकता, परामर्श कार्यक्रम, एक्स्पोज़र, सेमिनार, कार्यशाला और ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन भी किया जाएगा।
कृपया यह भी पढ़ें:- उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना
उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना के महत्वपूर्ण लाभ
- दोस्तों उत्तर प्रदेश की सरकार के माध्यम से राज्य की महिलाओं को बेहतर जीवन प्रदान करने हेतु और उनके सशक्तिकरण के लिए उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना शुरू की गई है।
- इस योजना के माध्यम से महिलाओं को काफी सहायता मिलेगी।
- उत्तर प्रदेश सरकार की यह बहुत महत्वकांक्षी योजना है।
- इस योजना के द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश की महिलाओं को रोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा।
- उत्तर प्रदेश महिला समृद्धि योजना के तहत स्थानीय संसाधनों के आधार पर होम एंड कॉटेज बिजनेस के द्वारा महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से महिलाओं को अपनी उपज बेचने के लिए सरकार के माध्यम से एक बाजार उपलब्ध करवा दिया जाएगा जिसमें महिलाएं अपने द्वारा की गई उपज को आसानी से बेच सकेंगी।
उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना की विशेषताएं
- उत्तर प्रदेश की सरकार के माध्यम से उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना को शुरू किया गया है।
- इस योजना की घोषणा 22 फरवरी 2021 को की गई थी। इस योजना को जब ही से सफल संचालित किया जा रहा है।
- योजना के सफल कार्यान्वयन हेतु उत्तर प्रदेश की सरकार ने 100 करोड़ रुपए का बजट बनाया है।
- इस योजना का पूरा फोकस महिलाओं के सशक्तिकरण के कल्याण के लिए है।
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण तथा कल्याण के लिए यूपी महिला सामर्थ्य योजना आरंभ की गई है।
- इस योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार ने 2 लेवल की कमेटी को स्थापित किया गया है।
- एक लेवल जिला स्तर पर कार्य करेगा और दूसरा लेवल राज्य स्तर पर कार्य करेगा।
- इस योजना के माध्यम से महिलाओं का विकास और उत्थान हो सकेगा।
- उत्तर प्रदेश की महिलाओं को महिला सामर्थ्य योजना के पहले चरण में विद्युत विकास खंडों में महिलाओं के सामर्थ्य सुविधा केंद्रों को बनाया जाएगा।
- इन केंद्रों पर महिलाओं को कई प्रकार की सुविधाएं प्राप्त होंगी।
- इस सुविधा केंद्र पर जो भी खर्चा होगा उसमें 90% भाग सरकार वहन करेगी।
उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना की पात्रता
- उम्मीदवार को उत्तर प्रदेश का स्थाई नागरिक होना जरूरी है।
- उम्मीदवार एक महिला होनीआवश्यक है।
महिला सामर्थ्य योजना में आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- वोटर आईडी कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना के तहत आवेदन करने का प्रोसेस
दोस्तों उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना महिलाओं के कल्याण हेतु चलाई जा रही है। इस योजना के तहत यदि आप अपना रजिस्ट्रेशन कराने के इच्छुक हैं तो आपको अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अभी कुछ समय का इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि सरकार ने अभी इस योजना की केवल बजट घोषित करते समय घोषणा की है। अभी इस योजना से संबंधित कोई आधिकारिक वेबसाइट को लांच नहीं किया गया है।
जैसे ही सरकार कोई आधिकारिक सूचना या फिर आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी अपडेट करती है। हम अपनी वेबसाइट पर अपने आर्टिकल के माध्यम से इसकी पूरी जानकारी आप तक पहुंचाएंगे। दोस्तों सही व सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहिए जिससे कि आपको इस योजना से संबंधित और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं से जुड़ी जानकारियां प्राप्त हो सके।
कृपया यह भी पढ़ें:- उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन
Conclusion
महिला समृद्धि योजना को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है व महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत महिलाओं को रोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा वह साथ ही ऐसी महिलाओं को जो होम एंड कॉटेज उद्योग तक ही सीमित है उन्हें बाजार उपलब्ध कराया जाएगा जिससे वह अपनी उपज और सामान को बाजार में अच्छे दामों में बेच सकें।
इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले इस योजना के तहत आवेदन करना होगा परंतु अभी योजना के लिए किसी भी अधिकारी वेबसाइट को लांच नहीं किया गया है। जैसे ही राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत ऑफिशल वेबसाइट को लांच किया जाएगा हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे तब तक आप हमारी वेबसाइट से जुड़े रहिए। दोस्तों हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा आज का आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए।
उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
महिला सामर्थ्य योजना को किस प्रदेश में लागू किया गया है?
दोस्तों इस योजना को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया है इसलिए इसे उत्तर प्रदेश राज्य में ही लागू किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना को किसने लॉन्च किया है?
इस योजना को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने लॉन्च किया है। इस योजना को 22 फरवरी 2021 को लांच किया गया है।
उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना का क्या उद्देश्य है?
इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का कल्याण करना है। महिलाओं को बेहतर जीवन प्रदान करने के लिए उन्हें रोजगार हेतु प्रोत्साहित करने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है। इसमें महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी जोर दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश की सरकार ने महिला सामर्थ्य योजना के लिए कौन कौन से दस्तावेज निर्धारित किए हैं?
उत्तर उत्तर प्रदेश की सरकार ने इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु कुछ दस्तावेजों को आवश्यक रूप से मांगा है। यदि आपके पास यह दस्तावेज नहीं है तो आप इस योजना के तहत आवेदन नहीं कर सकती हैं। इसलिए आपके पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बैंक खाता विवरण, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेज होने अनिवार्य हैं।
महिला सामर्थ्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
दोस्तों इस योजना के तहत अभी सरकार ने कोई आधिकारिक वेबसाइट को लांच नहीं किया है। जैसे ही कोई आधिकारिक वेबसाइट को लांच किया जाएगा हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आप तक यह सूचना पहुंचा देंगे।
उत्तर प्रदेश महिला समृद्धि योजना की पात्रता क्या है?
केवल महिलाएं ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं और साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश का ही स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।