फसल गिरदावरी रिपोर्ट | मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट | Madhya Pradesh Girdawari App Download | MP Fasal Girdawari Report Online Check
दोस्तों मध्य प्रदेश की सरकार किसानों के लिए बहुत अच्छी योजना लेकर आई है। इस योजना के माध्यम से किसानों को कृषि जानकारी को सरकार तक पहुंचाने के लिए किसी पटवारी या फिर अन्य व्यक्ति की सहायता लेने की आवश्यकता नहीं है। दोस्तों अब किसान अपनी खुद की जानकारी और अपने द्वारा बोई गई फसलों की जानकारी सरकार तक आसानी से खुद ही पहुंचा सकते हैं।
इसके लिए मध्य प्रदेश की सरकार ने फसल गिरदावरी रिपोर्ट योजना शुरू की है। इस योजना के माध्यम से किसानों को किसी बिचौलिए का सामना नहीं करना पड़ेगा। और सरकार तक अपनी फसल से संबंधित जानकारी पहुंचाने में किसी व्यक्ति का सहारा लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं फसल गिरदावरी रिपोर्ट मध्य प्रदेश योजना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी।
Table of Contents
फसल गिरदावरी रिपोर्ट मध्य प्रदेश
दोस्तों अब मध्य प्रदेश की सरकार ने किसानों के लिए फसल गिरदावरी रिपोर्ट योजना शुरू की है। जिसके माध्यम से किसान अपनी फसल से संबंधित रिपोर्ट बनाकर सरकार तक पहुंचा सकेंगे और इसके लिए किसानों को किसी सरकारी कार्यालय जाने की भी आवश्यकता नहीं है। वह घर बैठे ही इंटरनेट के माध्यम से गिरदावरी रिपोर्ट सरकार तक पहुंचा सकते हैं और अब किसानों को और भी लाभ मिलने वाला है। क्योंकि इस योजना से संबंधित सरकार ने एक मोबाइल एप्लीकेशन को भी शुरू किया है।
आज हम अपने आर्टिकल के द्वारा मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचाएंगे और आपको बताएंगे कि इस योजना के माध्यम से किसानों को कौन-कौन से लाभ मिलने वाले हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है और एक किसान अपनी फसल की गिरदावरी रिपोर्ट कैसे डाउनलोड कर सकता है/ इसकी पूरी जानकारी हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से प्रदान करेंगे। यदि आप इस जानकारी को प्राप्त करने के इच्छुक हैं तो आप हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़े ।
मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट
इस मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट के माध्यम से मध्यप्रदेश राज्य में बोई गई फसलों से संबंधित जानकारी सरकार तक पहुंचाई जाती है। दोस्तों पहले के समय में यह रिपोर्ट पटवारी के माध्यम से सरकार तक पहुंचाई जाती थी परंतु मध्य प्रदेश की सरकार ने रिपोर्ट पहुंचाने का तरीका ही बदल दिया है ।वर्तमान में किसान खुद यह रिपोर्ट मध्य प्रदेश की सरकार तक पहुंचा सकता है। दोस्तों इसके लिए मध्य प्रदेश की सरकार ने एक आधिकारिक वेबसाइट लांच की है और एक मोबाइल एप्लीकेशन भी बनाया है।
मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से किसान अपने द्वारा दी गई रिपोर्ट की स्थिति चेक कर सकता है। दोस्तों कई बार प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों को बहुत क्षति होती है इसके लिए मध्य प्रदेश की सरकार ने छति पूर्ति के लिए इस रिपोर्ट को जरूरी कर दिया है। फसल गिरदावरी रिपोर्ट उम्मीदवार किसानों को काफी सहायता प्रदान करेगी। इस रिपोर्ट के माध्यम से किसान फसल का बीमा करा सकते हैं, बैंकों से लोन प्राप्त कर सकते हैं और प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुई क्षति की भरपाई प्राप्त कर सकते हैं।
Madhya Pradesh Fasal Girdawari Report
योजना | एमपी फसल गिरदावरी रिपोर्ट |
किनके द्वारा आरंभ की | मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश राज्य के किसान |
मुख्य उद्देश्य | फसल की जानकारी दर्ज करने की सारी सुविधा उपलब्ध करना। |
मुख्य लाभ | नागरिकों को गिरदावरी रिपोर्ट ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए ऑनलाइन माध्यम से सुविधा उपलब्ध करवाना। |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
वर्ष | 2021 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
योजना राज्य | मध्य प्रदेश |
लांच किया फसल गिरदावरी रिपोर्ट एप्लीकेशन
दोस्तों अगर आप एक किसान हैं और मध्य प्रदेश राज्य के निवासी है तो आप अपनी फसल से संबंधित रिपोर्ट को सरकार तक पहुंचा सकते हैं। दोस्तों सरकार ने इस रिपोर्ट की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है अब आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए सरकार ने एक एप्लीकेशन भी जारी की है जिस पर आप अपने द्वारा बोई गई फसलों की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। आप इस एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है।
दोस्तों इस योजना के तहत जारी की गई एप्लीकेशन के द्वारा किसान अपनी फसलों से संबंधित कोई भी परेशानी या फिर शिकायत होने पर इसकी जानकारी इस एप्लीकेशन के माध्यम से प्रदान कर सकते हैं। इस एप्लीकेशन के माध्यम से किसानों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी क्योंकि उन्हें किसी बिचौलिए का सामना नहीं करना पड़ेगा और यह प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी बनी रहेगी ।
मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट के मुख्य उद्देश्य
दोस्तों गिरदावरी रिपोर्ट के मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश के किसानों की कृषि भूमि की पूरी जानकारी पारदर्शी माध्यम से सरकार तक और प्रशासन तक पहुंचाना है। इस योजना के द्वारा किसानों को यह अथॉरिटी मिलेगी कि वह अपनी फसल की जानकारी खुद सरकार तक पहुंचा सकती हैं। इसके लिए उसे किसी बिचौलिए या फिर पटवारी की आवश्यकता नहीं है। फसल गिरदावरी रिपोर्ट की पूर्ण जानकारी किसान को तो होगी ही।
और किसान इस जानकारी को सरकार तक बिना किसी परेशानी के पहुंचा सकेगा। दोस्तों अब किसान अपनी फसल गिरदावरी रिपोर्ट को सरकार तक पहुंचाने से लेकर इसे ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए किसानों को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। वह घर बैठे ही इंटरनेट के माध्यम से इसकी पूरी जानकारी डाउनलोड कर सकते हैं। इससे किसानों को बहुत लाभ होगा ।
मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट से संबंधित लाभ और उनकी विशेषताएं
हमने आपको नीचे निम्नलिखित प्रकार से फसल गिरदावरी रिपोर्ट से संबंधित महत्वपूर्ण लाभ और उनके विशेषताओं के बारे में जानकारी को प्रदान किया है। यदि आप इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तब जरूर इसके लाभ पर विशेषताओं पर जरूर नजर डालें।
- दोस्तों फसल गिरदावरी एक ऐसा प्रोसेस है जिसके द्वारा किसानों के माध्यम से बोई गई फसलों की पूरी जानकारी सरकार तक पहुंचाना होता है।
- पहले किसान अपनी फसलों की जानकारी पटवारी के माध्यम से प्रशासन तक या सरकार तक पहुंचाया करते थे।
- परंतु अब मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट के माध्यम से किसान खुद अपनी फसल की रिपोर्ट बनाकर सरकार तक पहुंचा सकते हैं।
- इस रिपोर्ट के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई मिल सकेगी।
- किसान अपनी फसल का बीमा करा सकेंगे।
- लाभार्थी किसान अपनी फसलों के कार्य हेतु बैंक लोन भी प्राप्त कर सकेंगे।
- इसलिए यह योजना किसानों के हिट में एक अत्यधिक महत्वपूर्ण साबित होगी।
- इस रिपोर्ट के द्वारा किसान अपनी फसल से जुड़ी जानकारी खुद भी प्राप्त कर सकेंगे।
- फसल से जुड़ी जानकारी किसान आसानी से सरकार तक भी बिना किसी पटवारी के पहुंचा सकेंगे।
एमपी फसल गिरदावरी के मुख्य तथ्य
हमने आपको नीचे निम्नलिखित प्रकार से विशेषताएं के साथ-साथ कुछ मुख्य तथ्य के बारे में भी जानकारी प्रदान की है इस पर भी एक बार जरूर नजर डालें।
- दोस्तों क्योंकि मध्य प्रदेश की सरकार ने फसल गिरदावरी रिपोर्ट की सुविधा पूरी तरह ऑनलाइन करा दी है।
- अब इसका पूरा प्रोसेस ऑनलाइन है।
- आप इस प्रोसेस को फॉलो करके रिपोर्ट प्रशासन तक भेज सकते हैं।
- मध्य प्रदेश के किसान स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रिवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट एवं एप्लीकेशन के माध्यम से अपने माध्यम से बोई गई फसल की पूरी जानकारी सरकार तक पहुंचा सकते हैं।
- इसकी रिपोर्ट की जानकारी ऑनलाइन इसकी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसका एप्लीकेशन भी आप प्ले स्टोर के द्वारा डाउनलोड कर सकते हैं।
- अगर फसलों की जानकारी से जुड़ी कोई भी आपको समस्या आ रही है तो आप इसके स्टेटस इस एप्लीकेशन के माध्यम से शिकायत के रूप में दर्ज करा सकते हैं।
- इस प्रक्रिया के द्वारा किसानों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
- यह प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी बनी रहेगी ।
मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट से संबंधित पात्रता और आवश्यक दस्तावेज
हमने आपको नीचे निम्नलिखित प्रकार से फसल गिरदावरी रिपोर्ट से संबंधित महत्वपूर्ण पात्रता और आवश्यक दस्तावेज के बारे में जानकारी को प्रदान किया है। यदि आप इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तब जरूर इसके पात्रता और आवश्यक दस्तावेज पर जरूर नजर डालें।
- उम्मीदवार को मध्य प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- उम्मीदवार एक किसान होना आवश्यक है ।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
- आय का प्रमाण
- ईमेल आईडी
मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट देखने का प्रोसेस
यदि आप मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट को देखना चाहते हैं तब बताई गई नीचे निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करके आसानी से देख सकते हैं जो कि इस प्रकार से है।
- आपको स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रिवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट को अपने स्क्रीन पर खोलना होगा।
![फसल गिरदावरी रिपोर्ट मध्य प्रदेश](https://pmyupdate.com/wp-content/uploads/2021/12/madhya-pradesh-fasal-girdawari-report-1024x504.webp)
- अब आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज स्क्रीन पर आ जाएगा।
- यहां आपको फसल गिरदावरी के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको विजिट के ऑप्शन पे क्लिक करना है।
![फसल गिरदावरी रिपोर्ट मध्य प्रदेश](https://pmyupdate.com/wp-content/uploads/2021/12/mp-fasal-girdawari-report-1024x733.webp)
- जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके स्क्रीन पर कई ऑप्शन आ जाएंगे जैसे कि
- फिर आपको अपनी आवश्यकता के अनुसार ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज आ जाएगा।
- इस नए पेज पर आपको निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी जैसे कि
- सीजन
- जिला
- तहसील
- आरआई
- हल्का
- ग्राम
- इसके बाद आपको रिपोर्ट देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- फिर इससे जुड़ी जानकारी आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
लॉग इन करने का प्रोसेस
यदि आप लॉग इन करना चाहते हैं तब नीचे बताइ गयी प्रक्रिया का पालन करके आसानी से कर सकते हैं जो कि इस प्रकार से है।
- पहले आपको स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रिवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब वेबसाइट का होम पेज स्क्रीन पर आ जाएगा।
- यहां आपको लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
![फसल गिरदावरी रिपोर्ट मध्य प्रदेश](https://pmyupdate.com/wp-content/uploads/2021/12/madhya-pradesh-fasal-girdawari-report-1.webp)
- अब लॉगइनफॉर्म स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इस लॉगइन फॉर्म में आपको अपना यूजरनेम दर्ज करना है।
- फिर आपको अपना पासवर्ड दर्ज करना है।
- अब इसके बाद स्क्रीन पर कैप्चा कोड दर्शाया जाएगा, फिर आपको कैप्चा कोड दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इस तरह आप लॉगिन कर पाएंगे ।
मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट के तहत डैशबोर्ड देखने का प्रोसेस
यदि आप फसल गिरदावरी रिपोर्ट के तहत डैशबोर्ड देखना चाहते हैं तो नीचे बताइ गयी प्रक्रिया का पालन करके आसानी से देख सकते हैं इसकी जानकारी इस प्रकार से है।
- सबसे पहले स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रिवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब साइड का होमपेज स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसके बाद आपको फसल गिरदावरी के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- फिर आपको डैशबोर्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
![फसल गिरदावरी रिपोर्ट मध्य प्रदेश](https://pmyupdate.com/wp-content/uploads/2021/12/mp-fasal-girdawari-report-1-1024x542.webp)
- इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज आ जाएगा।
- इस नए पेज पर आपको डैशबोर्ड से जुड़ी जानकारी देखने को मिल जाएगी ।
सारा एप्लीकेशन डाउनलोड करने का प्रोसेस
यदि आपको सारा ऐप डाउनलोड करने की प्रोसेस के बारे में जानना है तो इसके लिए भी आपको नीचे बताए गए निम्नलिखित पॉइंट्स को ध्यान में रखते हुए एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा जो कि इस प्रकार से है।
- दोस्तों आपको सबसे पहले अपने मोबाइल फोन पर गूगल प्ले स्टोर खोल लेना है।
- जैसे ही गूगल प्ले स्टोर खुल जाएगा आपको सर्च बॉक्स दिखाई देगा।
- उसमें आपको सारा एप दर्ज करना है।
- फिर आपके सामने स्क्रीन पर एक सूची खुल जाएगी।
- इसमें आपको सारा ऐप को इंस्टॉल कर लेना है।
- इस तरह सारा एप्लीकेशन आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगी।
- फिर आप संबंधित जानकारी सारा एप्लीकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
Helpline Contact
यदि आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तब हमने आपको हेल्पलाइन नंबर प्रदान किया है। इस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से आप अपने समस्त परेशानियों का निवारण पा सकते हैं। परंतु हम आपको यह जानकारी बताएंगे कि यदि आप इस नंबर पर कॉल करेंगे तब सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे के भीतर ही कॉल करें।
क्योंकि यह एक टोल फ्री नंबर है और सेवा में उपयोग आने वाला नंबर है, तो यदि आप अन्य समय पर कॉल करेंगे तब ऐसी स्थिति में हो सकता है कि यह नंबर आपकी सेवा में उपलब्ध ना हो। अधिक हेल्पलाइन कांटेक्ट के बारे में जानने के लिए आप अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
Conclusion
दोस्तों आज के लेख के माध्यम से हमने आपको मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को प्रदान किया है जो कि किसानों की यह काफी ज्यादा अत्यंत लाभदायक है। जो भी किसान इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु रिपोर्ट चेक करना चाहते हैं वह आसानी से ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।
और इसके साथ मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी से जुड़ा एक एप्लीकेशन भी लॉन्च किया गया है जिसका नाम सारा है। सहारा मोबाइल ऐप को डाउनलोड करके अब बहुत सारे सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं सारा ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से आसानी से डाउनलोड भी कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट से संबंधित प्रश्न उत्तर
हमने आपको नीचे निम्नलिखित प्रकार से फसल गिरदावरी रिपोर्ट से संबंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर के बारे में जानकारी प्रदान की है कृपया करके इस पर जरूर नजर डालें। यदि आपको यहां किसी भी सवाल का जवाब ना मिले तो आप हमें नीचे कमेंट सेक्शन के माध्यम से पूछ सकते हैं हम आपको जवाब देने की पूर्ण रूप से कोशिश करेंगे।
SAARA App – सारा एप्लीकेशन क्या है इसका आरंभ किसके माध्यम से किया गया है?
सारा एप्लीकेशन मध्य प्रदेश की सरकार के माध्यम से मध्य प्रदेश राज्य के किसानों के लिए शुरू किया गया एक ऐसा एप्लीकेशन है।
सारा एप्लीकेशन का पूरा नाम क्या है SAARA App ?
इस एप्लीकेशन का पूरा नाम स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रिवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन है।
मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट का क्या उद्देश्य है?
फसल गिरदावरी रिपोर्ट के माध्यम से किसान प्राकृतिक कारणों से होने वाले फसल को नुकसान की भरपाई सरकार के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। और बैंकों से लोन प्राप्त कर सकते हैं और अपनी फसलों का बीमा करा सकते हैं। इस रिपोर्ट के माध्यम से किसान अपनी फसल की जानकारी सरकार तक पहुंचा सकते हैं।
मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट से संबंधित कोई हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध है?
जी हां हेल्पलाइन नंबर 1800-180-6001 उपलब्ध है जिसके माध्यम से आप अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।
फसल गिरदावरी रिपोर्ट को कैसे देखें?
यदि आप फसल गिरदावरी रिपोर्ट को देखना चाहते हैं तब आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जहां पर आप आसानी से ऑनलाइन माध्यम से देख सकते हैं।
फसल गिरदावरी रिपोर्ट देखने के लिए क्या हमें लॉगइन करना होगा?
जी हां रिपोर्ट को देखने के लिए आपको स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रिव्यू एडमिनिस्ट्रेशन के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगइन करना होगा।
एमपी फसल गिरदावरी रिपोर्ट देखने के लिए लॉगिन कैसे करें?
यदि आप मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट देखने के लिए लॉग इन करना चाहते हैं तब आप को स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रिव्यू एडमिनिस्ट्रेशन के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ईमेल आईडी पासवर्ड डालकर लॉगइन करना होगा।
अगर मैं स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर्म फॉर एडमिनिस्ट्रेशन की वेबसाइट का पासवर्ड भूल जाऊं तो कैसे वापस पाऊं?
यदि आप वेबसाइट का पासवर्ड भूल गए हैं तब आपको पासवर्ड भूल गए हैं या नहीं इस पर क्लिक करके नया पासवर्ड रीसेट करना होगा।