जैसे कि आप जानते हैं कि वर्तमान में सरकार डिजिटलीकरण पर अत्यधिक जोर दे रही है व साथ ही अधिक से अधिक कार्यों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संपन्न कराने का प्रयास कर रही है। इन्हीं प्रयासों के चलते हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक नए पोर्टल को शुरू किया है, इस पोर्टल का नाम himachal.mygov.in पोर्टल है।
दोस्तों आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश MyGov Portal राज्य के मुख्यमंत्री जी द्वारा लांच किया गया है। इस पोर्टल पर आप अपने विचार, प्रतिक्रियाएं व सुझावों को दर्ज कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश MyGov Portal के माध्यम से अपनी शिकायतों को भी सरकार तक आसानी से पहुंचा सकते हैं।
इसके अतिरिक्त अन्य गतिविधियां जैसे कि- समूह, चर्चाएं, ब्लॉग, जनमत तथा विशेष चर्चाओं में भी भाग ले सकते हैं। यह पोर्टल सरकार व नागरिको के बीच में भागीदारी स्थापित करने की एक नई पहल है। हिमाचल प्रदेश MyGov पोर्टल का लाभ राज्य के सभी लोग प्राप्त कर सकते हैं।
Table of Contents
हिमाचल प्रदेश MyGov Portal App
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि हिमाचल प्रदेश MyGov पोर्टल को मुख्य रूप से सरकार व जनता के मध्य पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इसी क्रम में जनता को राज्य के मुख्यमंत्री से जोड़ने के लिए एक नया ऐप भी लॉन्च किया गया है। इस ऐप का नाम हिमाचल प्रदेश सीएम ऐप है। इस ऐप के माध्यम से आप सरकार द्वारा शुरू किए गए विभिन्न कार्यक्रमों व नीतियों की पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस ऐप के माध्यम से आप सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली योजनाओं के बारे में भी आसानी से सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री ऐप के माध्यम से प्रशासन व लोगों के बीच पारदर्शिता स्थापित हो सकेगी। प्रशासन व लोगों को करीब लाने के लिए यह सरकार का एक अच्छा प्रयास है। आप इस ऐप को आसानी से अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप के माध्यम से आप अपने सुझावों व विचारों को हिमाचल प्रदेश सरकार तक आसानी से पहुंचा सकते हैं। साथ ही आप इस ऐप के माध्यम से अपनी शिकायत को भी दर्ज करा सकते हैं जो कि सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी। इस ऐप के माध्यम से आम जनता को अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा क्योंकि इसके माध्यम से वह सीधे सरकार व प्रशासन से जुड़ जाएंगे।
Himachal Pradesh himachal.mygov.in Portal
पोर्टल का नाम | हिमाचल प्रदेश MyGov पोर्टल |
किन के द्वारा लॉन्च किया गया | मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी द्वारा |
लॉन्च की तारीक | 6 जनवरी 2020 |
State Name | Himachal Pradesh |
Yojana Category | Himachal Pradesh Sarkari Scheme |
Yojana Type | Sarkari Yojana |
Scheme Line | State Govt Schemes |
Helpline | Available |
लाभार्थी | हिमाचल प्रदेश के नागरिक |
ऑफिसियल वेबसाइट | himachal.mygov.in |
himachal.mygov.in पोर्टल रजिस्ट्रेशन
अगर आप अपनी शिकायतों को लिखकर सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाना चाहते हैं या फिर आप समूह, कार्य, चर्चा, जनमत इत्यादि में भाग लेना चाहते हैं अथवा आप सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली नई नई योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले हिमाचल प्रदेश MyGov पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा उसके पश्चात ही आप उपरोक्त कार्य कर पाएंगे।
आप चाहें तो एचपी मुख्यमंत्री ऐप को अपने फोन में भी डाउनलोड कर सकते हैं व उसके पश्चात ऐप के माध्यम से ही आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी। आप घर बैठे ही अपने फोन में इस ऐप को डाउनलोड करके सीधा मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने के लिए एप के द्वारा रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश MyGov पोर्टल की न्यू अपडेट
दोस्तों जैसे कि आप सभी जानते हैं कि इस समय कोरोनावायरस तेजी से फैला हुआ है जिसके कारण सभी लोगों में डर बना हुआ है। अगर आपके पास इस वायरस से कैसे निपटा जाए, इससे संबंधित कोई सुझाव है तो आप अपना सुझाव हिमाचल प्रदेश MyGov Portal पर लिख कर सरकार तक पहुंचा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश MyGov पोर्टल पर सुझाव लिखकर भेजने की लास्ट डेट 5 अप्रैल 2020 है। अपने महत्वपूर्ण सुझावों को पोर्टल पर लिखकर कोरोनावायरस से लड़ने में अपना सहयोग जरूर प्रदान करें।
हिमाचल प्रदेश MyGov पोर्टल पर की जाने वाली गतिविधियां
- समूह – इसमें वह विषय उपलब्ध होंगे जिनमें आप रुचि रखते हैं
- काम – इसमें ऑनलाइन व बाहरी कार्य सम्मिलित होंगे
- चर्चा – इसके माध्यम से आप चर्चाओं में भाग ले पाएंगे
- जनमत – इसके माध्यम से आप जनमत का हिस्सा बन पाएंगे
- ब्लॉग – सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली नई योजनाएं व कार्यक्रम के बारे में पढ़ें
- वार्ता – प्रशासन को अच्छा करने से संबंधित हुई चर्चा सुने
himachal.mygov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
अगर आप अपने सुझाव, विचार व शिकायतों को लिखकर सीधा मुख्यमंत्री तक पहुंचाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। हिमाचल प्रदेश MyGov पोर्टल पर पंजीकरण करने के उपरांत ही आप अपने सुझाव व शिकायतों को सरकार तक पहुंचा पाएंगे। तो दोस्तों पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए क्या करें इसकी प्रक्रिया नीचे दी गई है:
- सबसे पहले आपको हिमाचल प्रदेश MyGov पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ आपके सामने खुलकर आएगा।
- मुख्य पृष्ठ पर आपको रजिस्ट्रेशन करें का ऑप्शन दिखाई देगा।
- आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
- इस नए पेज पर आपको अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल का यूज करके फेसबुक, गूगल, टि्वटर व लिंक्डइन के माध्यम से पंजीकरण करना होगा।
- आप एसएमएस के माध्यम से भी पंजीकरण कर सकते हैं।
- अगर आप मैं यूजर है तो आपको सबसे पहले अपना अकाउंट बनाना होगा।
- इसके लिए आपको कुछ जानकारी जैसे कि- आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी देनी होगी।
- इस प्रकार आपका अकाउंट बन जाएगा।
- इसके बाद ही आप लॉगिन कर सकते हैं। लॉग इन करने के लिए आपको वापस मुख्य पृष्ठ पर जाना होगा
- इसके पश्चात आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने लॉगइन का फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- अब आप अपनी इच्छा अनुसार किसी भी विकल्प द्वारा लॉगिन कर सकते हैं।
- आप चाहे तो पासवर्ड या ईमेल के माध्यम से लॉगिन कर सकते हैं अथवा ओटीपी के माध्यम से भी लॉगिन कर सकते हैं।
- या फिर आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी लॉगिन कर सकते हैं।
- इस प्रकार हिमाचल प्रदेश MyGov पोर्टल पर आपकी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
कॉन्टैक्ट इनफॉरमेशन
कंपटीशन अथवा क्विज से जुड़ी जानकारी या हिमाचल MyGov से जुड़ने अनुबंध के लिए
connect@himachal.mygov.nic.in | |
Contact | 0177-2628915 |
तकनीकी पूछताछ हेतु
connect@himachal.mygov.nic.in | |
Contact | 0177-2628915 |
शिकायत के निवारण के लिए
connect@himachal.mygov.nic.in | |
Contact | 0177-2628915 |
Address | CEO कार्यालय, हिमाचल माईगव थर्ड फ्लोर, इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (हिमाचल प्रदेश सरकार) IT भवन, मेहली, Shimla – 171013, भारत |
Conclusion
आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको इसके बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी को प्रदान किया है यदि आपको हमारा लेख पसंद आया हो तो हमारी वेबसाइट पर जरूर आते रहे। हमारे वेबसाइट प्रधानमंत्री अपडेट पर आपको विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी को प्रदान किया जाता है। उसी के साथ साथ हम हमारे पोर्टल के माध्यम से आपको लैंड रिकॉर्ड पोर्टल के बारे में भी जानकारी देते हैं एवं आपको स्कॉलरशिप योजना, कृषि योजना की जानकारी भी प्रदान करते हैं।
Also Read
- कृषि वानिकी योजना (पॉप्लर ई0टी0पी0) 2021: krishi vaniki poplar ETP Yojana
- राजस्थान संपर्क पोर्टल: ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण, कंप्लेंट नंबर, Sampark Portal 2021
- प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 2021 online apply form, PM Kaushal Vikas Yojana 3.0
- मध्य प्रदेश भूलेख 2021, एमपी भूलेख 2021, मध्य प्रदेश खसरा खतौनी नकल
- बिहार किसान किस्त वापसी लिस्ट (Bihar Kisan Kist Wapasi List) पीएम किसान वापसी लिस्ट
- पीएम मोदी हेल्थ आईडी कार्ड 2021: One Nation One Health Card, ऑनलाइन आवेदन