Free Silai Machine Yojana | फ्री सिलाई मशीन योजना | PM Free Silai Machine Apply online | फ्री सिलाई मशीन योजना ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म
जैसे कि प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना के नाम से ही स्पष्ट है कि इस scheme को प्रधानमंत्री जी द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत गरीब व श्रमिक महिलाओं को फ्री में सिलाई मशीन वितरित की जाएगी। इस सिलाई मशीन का उपयोग करके वह घर बैठे ही खुद का रोजगार चला सकती है और अपनी आमदनी अर्जित कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। परंतु उसके लिए सबसे पहले महिलाओं को इस योजना के तहत आवेदन करना होगा। उसके पश्चात ही उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको प्रधानमंत्री Free Silai Machine Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि- इस scheme के लिए आवेदन कैसे करें, इस योजना के क्या-क्या लाभ हैं इस scheme को क्यों शुरू किया गया है आदि के बारे में सभी जानकारी देंगे।अतः संपूर्ण जानकारी के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन स्कीम 2021
केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ देश की उन शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को प्राप्त होगा जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं इसके साथ ही श्रमिक वर्ग की महिलाओं को भी योजना का लाभ प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री सिलाई मशीन योजना के अंतर्गत प्रत्येक राज्य में 50,000 से अधिक महिलाओं को सिलाई मशीन निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। जो महिलाएं सिलाई में निपुण है वह सिलाई मशीन का उपयोग करके घर बैठे पैसे कमा सकती हैं। इस योजना के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी और स्वयं का रोजगार शुरू कर सकेंगी।
फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए केवल वहीं महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जिनकी उम्र 20 वर्ष से 40 वर्ष के बीच है। हमने आपको यह तो बता ही दिया है कि इस योजना का लाभ लेना है तो आपको सबसे पहले इस योजना के तहत आवेदन करना होगा उसके पश्चात ही आप इस योजना का लाभ प्राप्त कर पाएंगे अन्यथा नहीं।
Free Silai Machine Yojana 2021 को क्यों शुरू किया गया है?
केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को जो आर्थिक रूप से कमजोर व श्रमिक वर्ग से आती है, उन्हें निशुल्क सिलाई मशीन प्रदान करना है जिससे वह घर बैठे ही सिलाई करके अच्छी आमदनी कर सकेंगे साथ ही इससे वह सिलाई कौशल में निपुण भी बनेगी। महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के क्रम में इस योजना को शुरू किया गया है। सिलाई मशीन योजना से शहरी व ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों की महिलाओं की स्थिति में भी सुधार आएगा। 20 वर्ष से 40 वर्ष की आयु तक की महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।|
प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना के मुख्य लाभ
प्रधानमंत्री जी के द्वारा शुरू की गई इस योजना के क्या-क्या लाभ हैं इसकी जानकारी नीचे लिस्ट में दी गई है कृपया इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें :
- फ्री सिलाई मशीन योजना को मुख्य रूप से महिलाओं के लिए शुरू किया गया है।
- योजना के अंतर्गत प्रत्येक राज्य में 50000 से अधिक महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीन वितरित की जाएगी।
- इसके अंतर्गत श्रमिक महिलाओं को व उन महिलाओं को जो आर्थिक रूप से कमजोर है निशुल्क सिलाई मशीन उपलब्ध कराई जाएगी।
- इस योजना का लाभ शहरी व ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रो की महिलाओं को प्राप्त होगा।
- Free सिलाई मशीन योजना के माध्यम से सभी महिलाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
- फ्री सिलाई मशीन प्राप्त करके महिलाएं घर बैठे ही लोगों के कपडे सी कर अच्छी आमदनी कर सकेंगी।
- इस योजना को महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू किया गया है।
- इसका लाभ लेने के लिए आपको बस इस योजना के तेहत आवेदन फॉर्म भरना होगा
PM Free Silai Machine Scheme 2021 के लिए निर्धारित की गयी पात्रता
- फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
- विधवा व विकलांग महिलाएं भी योजना के लिए आवेदन दे सकती हैं।
- आवेदिका की आयु 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- श्रमिक महिलाओ के पति की सालाना आय 12000 रूपये निर्धारित की गयी है यदि उनकी आय इससे अधिक होती है तो उन्हें इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं होगा।
- केवल गरीब महिलाएं ही इस योजना के पात्र होंगी।
फ्री सिलाई मशीन योजना 2021 में आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज़
- पहचान पत्र।
- यदि महिला विकलांग है तो उसे विकलांग चिकित्सा प्रमाण पत्र जमा करना होगा।
- यदि कोई महिला विधवा है तो उसका निराश्रित विधवा प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
- आय प्रमाण पत्र।
- आधार कार्ड।
- आयु प्रमाण पत्र।
- सामुदायिक प्रमाण पत्र।
- मोबाइल नंबर।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
फ्री सिलाई मशीन योजना किन किन राज्यों में लागू की गयी है?
इस योजना को अभी केवल कुछ ही राज्यों में लागू किया गया है उनके नाम नीचे लिस्ट में दिए हैं :
- उत्तर प्रदेश
- कर्नाटक
- हरियाणा
- गुजरात
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- मध्य प्रदेश
- बिहार
- छत्तीसगढ़ आदि
नोट : कुछ समय के बाद Free Silai Machine Yojana को देश के सभी राज्यों में लागू कर दिया जायेगा।
प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- यदि आप इस योजना के तहत आवेदन करना चाहती है तो आपको सबसे पहले भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको यहां से Free Silai Machine Yojana का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
- इस फॉर्म को डाउनलोड करने के पश्चात आपको इसे भरना होगा। फॉर्म में आपसे कुछ जरूरी जानकारी मांगी जाएगी जैसे कि आपका नाम, पता, आपका मोबाइल नंबर, आधार कार्ड आदि।
- जब आप इस फॉर्म को भर लेंगे तब आपको इस फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटो स्टेट अटैच करनी होगी।

- उसके पश्चात इस आवेदन फॉर्म को संबंधित कार्यालय में जमा करना होगा।
- इसके पश्चात आप के आवेदन फॉर्म की सत्यापन की प्रक्रिया शुरू होगी। जिस का सत्यापन संबंधित कार्यालय के अधिकारी द्वारा किया जाएगा।
- सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात आप को निशुल्क सिलाई मशीन उपलब्ध करा दी जाएगी।
कॉन्टैक्ट अस
पता:- टेक्निकल टीम, नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर
A4B4, तीसरी मंजिल A ब्लॉक,
CGO कांपलेक्स, लोधी रोड,
नई दिल्ली -110003
सारांश
प्रधानमंत्री Free Silai Machine Yojana को केंद्र सरकार द्वारा श्रमिक महिलाओं को आत्मनिर्भर व खुद का रोजगार शुरू करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। भारत के प्रत्येक राज्य में लगभग 50000 से भी अधिक महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार का यह बहुत अच्छा प्रयास है।
फ्री सिलाई मशीन का उपयोग करके महिलाएं घर बैठे पैसे कमा सकती हैं व अपनी जीविका चला सकती हैं।विकलांग व विधवा महिलाएं भी इस scheme का लाभ उठा सकती है। Free Silai Machine Yojana का लाभ लेने के लिए महिला की आयु 20 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। Free Silai Machine Yojana प्राप्त करने हेतु सबसे पहले महिलाओं को इस योजना के तहत आवेदन करना होगा उसके बाद ही उन्हें इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
इस लेख में हमने आपको PM Free Silai Machine Yojana 2021 के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि इस योजना का उद्देश्य क्या है, इसके क्या लाभ हैं, जरूर दस्तावेज व पात्रता संबंधी सभी जानकारी आपको दी। हमें उम्मीद है कि आपको हमारा आज का लेख अवश्य ही पसंद आया होगा। इसी प्रकार की अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए आप हमारी वेबसाइट से जुड़े रहिए।
प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना 2021 से जुड़े प्रश्न
फ्री सिलाई मशीन योजना क्या है?
इस योजना के तहत गरीब व श्रमिक वर्ग की महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से निशुल्क सिलाई मशीन प्रदान की जाएगी जिसका उपयोग करके वह घर बैठे कपड़े सीकर पैसे कमा सकती हैं।
फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ किसे मिलेगा?
इस योजना का लाभ गरीब व श्रमिक महिलाओं को ही प्राप्त होगा।
क्या विधवा महिलाएं भी फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं?
जी हां दोस्तों इस योजना के लिए विधवा महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं।
फ्री सिलाई मशीन योजना में आवेदन के लिए महिला की आयु कितनी होनी चाहिए?
इस योजना में आवेदन करने के लिए महिला की आयु 20 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
क्या विकलांग महिलाएं भी प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना में आवेदन कर सकती हैं?
जी हां दोस्तों विकलांग महिलाएं भी फ्री सिलाई मशीन योजना के तहत आवेदन कर सकती है।
निशुल्क सिलाई मशीन योजना के तहत श्रमिक महिला के पति की वार्षिक आय कितनी निर्धारित की गई है?
इस योजना के तहत श्रमिक महिला के पति की वार्षिक आय ₹12000 निर्धारित की गई है यदि महिला के पति की आय इससे अधिक है तो उसे इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो पाएगा।
क्या निशुल्क सिलाई मशीन योजना को देश के सभी राज्यों में लागू किया गया है?
दोस्तों अब इस योजना को केवल कुछ ही राज्यों में शुरू किया गया है। अभी से सभी राज्यों में शुरू नहीं किया गया है जल्दी ही इसे सभी राज्यों में लागू कर दिया जाएगा। इस योजना को जिन जिन राज्यों में शुरू कर दिया गया है उसकी लिस्ट हमने ऊपर आर्टिकल में दी है कृपया इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें।